कुशीनगर, नवम्बर 17 -- तमकुहीराज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थानाक्षेत्र के गाजीपुर बैरियर के समीप फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है। रविवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर के समीप गाजीपुर बैरियर टोला निवासी लालदेई देवी 55 वर्ष पत्नी ध्रुपदेव भारती फोरलेन पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। दुर्घटना के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर अचेतावस्था में फोरलेन कर गिरकर तड़पने लगी। जबकि वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की...