भागलपुर, अक्टूबर 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर से हंसडीहा (भलजोर) तक बनने वाले फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य को गति देने के लिए पहले चरण में बिजली के पोल और तार हटाने का काम जल्द ही शुरू होगा। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए एनएच विभाग को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 8 करोड़ 34 लाख 88 हजार 557 का भुगतान करना होगा। इस राशि में जीएसटी और सुपरविजन चार्ज भी शामिल है। यह शिफ्टिंग कार्य पहले चरण में अलीगंज बाइपास थाना से खड़हरा ढाकामोड़ तक की जाएगी। बिजली विभाग द्वारा सौंपे गए प्राक्कलन (एस्टीमेट) के अनुसार, इस परियोजना के तहत हाईटेंशन व एलटी लाइन, 75 पोल और 25 केवीए से लेकर 200 केवीए तक के कुल 55 ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाएंगे। एनएच विभाग दिसंबर के अंत तक सड़क निर्माण शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। यह फोरलेन न केवल आवाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.