संतकबीरनगर, अप्रैल 20 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। कुसम्हा गांव में दो माह पूर्व फोन पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए विरोधियों ने वादी पक्ष को मारा-पीटा। शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई के बजाए दौड़ाती रही। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुजीत कुमार निवासी कुसम्हा का आरोप है कि विपक्षी राम स्वारथ ने उसके ऊपर फोन से धमकी देने का आरोप लगाया, लेकिन उसने फोन करने से इनकार किया। इसी बात के विवाद के दौरान ही विपक्षी के घर के अन्य लोग भी उसके घर आकर उसे धमकी देते हुए मारने लगे। बीच बचाव में आई मां को भी मारने लगे। घर में भागने पर विरोधी घर में घुसकर उसे मारने-पीटने लगे। उसकी मां का बाल पकड़कर विरोधियों ने जमीन पर पटक दिया व सोने की बाली भी छीन लिया। इस घटना से बखिरा पुलिस को अवगत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.