हरिद्वार, फरवरी 24 -- थाना सिडकुल पुलिस ने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान की आड़ में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से फर्जी आधार, कूटरचित मार्कशीट और लैपटॉप बरामद किया गया है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत रावली महदूद स्थित पिपलेश्वर मंदिर के पास एक दुकान में छापेमारी की गई। मौके पर युवक लैपटॉप के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड और अंकतालिकाएं तैयार करता मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पुनीत कुमार पुत्र वेदपाल निवासी कासमाबाद बिजनौर हाल निवासी-रावली महदूद बताया। उसने स्वीकार किया कि वह सिडकुल क्षेत्र में नौकरी की तलाश में आने वाले बाहरी राज्यों के लोगों के दस्तावेजों में नाम और पता बदलकर फर्जी आधार कार्ड एवं मार्कशीट तैयार करता था। दुकान की तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.