शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवती से फोन पर बदनाम करने की धमकी देकर रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मो. बाडूजई प्रथम, पक्का तालाब निवासी ज्योति सिंह पुत्री स्व. शिवकुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब दो बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम अजय सिंह बताया और खुद को शाहजहांपुर का चर्चित व्यक्ति बताते हुए कहा कि पुलिस से उसका उठना-बैठना है। आरोप है कि कॉल करने वाले ने ज्योति पर कांशीराम कॉलोनी में देह व्यापार करने जैसे आरोप लगाए और कहा कि बदनाम न करने के एवज में हर महीने दस हजार रुपये देने होंगे। पीड़िता के अनुसार, रुपये न देने पर वेश्यावृत्ति का मुकदमा दर्ज कराने और ...