सीतापुर, दिसम्बर 9 -- सीतापुर। टेंडर डालने के बाद एक युवक ने बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि वह दुकान पर बैठा था कि आरोपी आ गये और उसका फोन छीनते हुए उसे बंधक बना लिया। आरोपियों ने युवक को टेंडर को वापस लेने की धमकी दी। कोतवाली नगर के बैजनाथ कालोनी निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि वह ठेकेदारी का कार्य लोक निर्माण विभाग के निर्माण खण्ड-4 में करता है। पांच दिसंबर को विकास खण्ड पिसावां के अन्तर्गत पकरिया से खालेपुरवा कार्य का निविदा फार्म भरा गया था। जिसके बाद से उसको लगातार धमकियां दी जा रही थीं। उसी शाम महोली निवासी एक युवक ने फोन कर उससे मुलाकात की बात कही। जिस पर उसने अपना पता बताया। मौके पर पहुंचने पर आरोपी अपने एक मछरेहटा के साथी को लेकर आ धमका और फोन छीनकर उसको बंधक ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.