अलीगढ़, फरवरी 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मोबाइल फोन चोरी करके उसकी सिम की मदद से यूपीआई जनरेट करते हुए खाते से रुपये उड़ाने वाले गिरोह के दो आरोपियों व एक बाल अपचारी को मंगलवार को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दबोचा है। इनके पास से चार लाख रुपये की कीमत के सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बुधवार को पुलिस ने फोन चोर गिरोह का खुलासा किया है। 20 अगस्त 2025 को क्वार्सी क्षेत्र के एक व्यक्ति के गुम हुए मोबाइल फोन पर यूपीआई बनाकर पांच लाख 67 हजार 497 रुपये की ठगी की गई थी। मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचक इंस्पेक्टर उदयभान सिंह ने बताया कि तकनीकी जांच व डाटा शेयरिंग के आधार पर आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। इस आधार पर सोमवार को पश्चिम बंगाल के जिला वर्धमान के थाना जमुनीपार क्षेत्र के निंधा भट्टापुरा निवासी सासाराम ...