मुरादाबाद, नवम्बर 29 -- कई सालों से खड़े वाहन हुए बदहाल जिम्मेदार बोले जल्द जारी होगा नोटिस मुरादाबाद, संवाददाता । अक्सर रेल से यात्रा करने वाले अधिकांश यात्री अपने वाहनों को रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किंग में खड़ा कर जातेे हैं। यात्रा के बाद वह अपने वाहन को वापस ले जाते हैं। लेकिन, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन की वाहन पार्किग में दो दर्जन से अधिक वाहन ऐसे है। जिनके मालिक उन्हें पार्किंग में पार्क करके वापस नहीं ले गए हैं। इनमें कई तो ऐसे वाहन है, जो सालों से खड़े हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द इनके मालिकों को नोटिस जारी किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर बनी पार्किंग के ठेकेदार के अनुसार कई बाइक सालों तक खड़े होने की वजह से बिल्कुल खराब हो गई हैं। वह केवल पार्किंग में जगह खराब कर रहे हैं। तो कई बाइक चालू स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि कई बार ऐ...