संभल, जुलाई 12 -- विकासखंड असमोली के गांव सैदपुर गंगू स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को श्रद्धा एवं आस्था से ओतप्रोत माहौल में भगवान शनि देव की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। गांव में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ हवन-पूजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पूजन अनुष्ठान आचार्य धर्मेंद्र शर्मा व आचार्य विपिन शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शनि देव की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की गई। हवन के दौरान श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-शांति की प्रार्थना की। आचार्य विपिन शर्मा ने बताया कि शनि देव की आराधना से जीवन में आने वाली विपत्तियों का निवारण होता है। उन्होंने बताया कि काले तिल, उड़द, सरसों का तेल और लोहे के दान से शनिदेव प्रस...