संभल, फरवरी 5 -- शहर में सड़क किनारे खड़े वाहनों की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। मुख्य मार्गों पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन न केवल यातायात को बाधित कर रहे हैं। बल्कि दुर्घटनाओं को भी न्योता दे रहे हैं। शहर में स्थायी पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण लोग मजबूरी में अपने वाहन सड़कों के किनारे खड़े कर रहे हैं। जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत सूर्यकुंड मंदिर मार्ग पर देखने को मिलती है। यहां दिनभर सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं। जिससे सड़क संकरी हो जाती है और थोड़ी-सी भी भीड़ होने पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा जिला अस्पताल रोड सहित अन्य प्रमुख सड़कों पर भी यही हाल है। एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को भी कई बार निकलने में परेशानी होती है। स्कूलों की छुट्टी के समय स्थिति और भी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.