संभल, फरवरी 4 -- थाना क्षेत्र के गांव गुमथल में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नाबालिग युवती की शादी कराए जाने की सूचना प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही तहसीलदार रवि सोनकर, थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा और हल्का लेखपाल की टीम तत्काल गांव पहुंची। प्रशासनिक टीम को देखते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। प्रशासन ने परिजनों से पूछताछ कर युवती की आयु से संबंधित दस्तावेजों की जांच के लिए उसे थाने लाया। इस दौरान परिजन, ग्राम प्रधान पति और अन्य ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवती बालिग है और गांव में चंदा एकत्र कर विवाह की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आयु प्रमाण से संबंधित दस्तावेज और शपथपत्र प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद युवती बालिग पाई गई। इसके ...