संभल, मार्च 24 -- संभल। आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। अफसरों ने धर्मगुरुओं से उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा देकर आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने की बात कही। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार दोपहर को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि आगामी त्योहारों एवं कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें थाना क्षेत्र से आए प्रमुख सभी धर्मों के धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों के साथ वार्ता की गई। आगामी त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक मनाए जाने, किसी नई परंपरा के नहीं डाले जाने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने के सम्बन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.