संभल, दिसम्बर 31 -- पुलिस लाइन बहजोई में बुधवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण विदाई दी गई। सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक थाना बनियाठेर रमनपाल सिंह, अशोक कुमार बाबू महिला थाना, सिपाही नरेन्द्र कुमार, किरनपाल सिंह पुलिस लाइन और फॉलोअर त्रिलोकचन्द्र जोशी पुलिस लाइन को सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार भाटी ने प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट किए। सभी को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के लम्बे सेवाकाल, निष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पुलिसकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.