संभल, जनवरी 8 -- उत्तर प्रदेश पंजा कुश्ती संघ द्वारा आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में संभल के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत और तकनीक का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता में संभल के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीते हैं। खास बात रही कि दिव्यांग खिलाड़ी ने अपने दोनों हाथों से गोल्ड मेडल जीते। त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल, कल्याणपुर के कोच आर्य भोले सिंह त्यागी के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने आगरा में हुई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। दिव्यांग वर्ग के 55 किलो भार वर्ग में अली वारिस ने दाएं और बाएं दोनों हाथों से स्वर्ण पदक जीतकर अपनी जुझारू भावना और आत्मबल का परिचय दिया। 80 किलो भार वर्ग (मास्टर वर्ग) में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात मोहम्मद मारूफ ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले को गौरवान्वित...