देहरादून, जुलाई 4 -- उपाध्यक्ष धस्माना बोले, प्रदेश की जनता परेशान, भाजपाई मना रहे जश्न कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान देहरादून, मुख्य संवाददाता। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के 11 और राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा के खिलाफ हल्ला बोला। कांग्रेस भवन में आयोजित श्रम प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार के 11 साल और राज्य सरकार के चार साल के जश्न में डूबी हुई है। दूसरी ओर जनता चार साल का हिसाब मांग रही है। धस्माना ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। पूरे प्रदेश में जनता त्राहिमाम कर रही है। कानून व्यवस्था चौपट है। पुलिस का भय अपराधियों में खत्म हो गया है। धर्म नगरी ऋषिकेश में आठ साल की बच्ची के साथ दुष...