प्रयागराज, अप्रैल 18 -- फोटोग्राफी की दुनिया बड़ी तेजी से बदल रही है। लोगों में केवल फोटोग्राफी के प्रति रुचि ही नहीं बढ़ी है, बल्कि अब लोग फोटोग्राफी के जानकार भी हो रहे हैं। यह बात फोटोग्राफर उमेश गोगना ने कही। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज की ओर से आयोजित चार दिनी फोटोग्राफी कार्यशाला के समापन पर संबोधित कर रहे थे। विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में आउटडोर फोटोग्राफी का भी प्रशिक्षण दिया गया। विजयनगरम हॉल के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल ऐतिहासिक इमारतों की फोटोग्राफी के बारे में बताया गया, बल्कि ऐसे स्थानों पर मॉडल शूट करने का भी अभ्यास कराया गया। कोर्स को-आर्डिनेटर डॉ. धनंजय चोपड़ा ने कहा कि आज के समय में मीडिया के विद्यार्थियों के समक्ष नई-नई तकनीकियों से अपडेट रहने की चुनौती है। इस अवसर पर विद्यासागर मिश्र,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.