बक्सर, अप्रैल 5 -- युवा के लिए ------ नावानगर। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार की वार्षिक सारणी के अनुसार अप्रैल माह के प्रथम शनिवार 5 अप्रैल को फोकल शिक्षकों व कक्षावार बाल प्रेरकों का चयन करने के लिए निर्देश जारी किया गया है। चयन प्रक्रिया नए सत्र 2025-26 के लिए किया जा रहा है। बताया गया कि पिछले सत्र के लिए चयनित फोकल शिक्षकों एवं बाल प्रेरकों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है कि वे चयन प्रक्रिया को 5 अप्रैल तक अवश्य पूरा कर लें। ताकि, मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का संचालन शुरू किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.