जौनपुर, फरवरी 19 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। सोमवार की रात में जिला जज जौनपुर सुशील कुमार शशि के आधिकारिक मेल पर एक संदेश आया। उसमें पांच नंबर दिए गए थे और उनपर एक-एक लाख रुपये भेजने की बात कही गई। ऐसा न करने पर दीवानी कचहरी जौनपुर और पुलिस लाइन के गेट नंबर-एक को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। यही मेल मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे एसएसपी जौनपुर को आया और कहा गया कि दोपहर एक से दो बजे के बीच बम से कचहरी और पुलिस लाइन का गेट नंबर एक उड़ा दिया जाएगा। एक्शन में आई पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया, पूरी कचहरी की सघन जांच हुई, लेकिन कुद भी आपत्तिजनक नहीं मिला। पुलिस इस मेल को गंभीरता से लेकर जांच करवा रही है। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें मामले की जांच के लिए अन्य जनपदों से भी संपर्क किया जा रहा है। इससे पहले आजमगढ़, वाराणसी और अलीगढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.