संभल, जनवरी 1 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत में वोटर लिस्ट संशोधन कार्य के दौरान मंगलवार को कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी थीं। जांच करने पहुंचीं डिप्टी कलेक्टर के सामने ही ग्राम प्रधान और विरोधी पक्ष आपस में भिड़े थे। पंचायत सचिवालय में सरेआम कुर्सियां चलीं और मारपीट होने पर दो लोग लहूलुहान हुए थे। हालात बेकाबू होते देखकर डिप्टी कलेक्टर और राजस्व टीम ने खुद को एक कमरे में बंद कर जान बचाई थी। पुलिस ने प्रधानपति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गांव बिलालपत में नवंबर माह में बीएलओ द्वारा फर्जी वोट बनाने की शिकायत डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया से की गई थी। डीएम की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि 13 साल की बच्ची का भी वोट बना दिया गया था। जांच में सामने आया कि कई लोगों ने फर्जी ...