अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक होटल में बुधवार देर शाम प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुए झगड़े के बाद हुई प्रेमी की मौत की गुत्थी अभी सुलझ नहीं सकी है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा पिजर्व किया गया है। अब परिजनों को विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार हैं। वहीं,शाम को परिजन शव को ले गए। सिविल लाइन क्षेत्र के जमालपुर आसिफ नगर निवासी 25 वर्षीय जीशान टेंपो चलाता था। वह करीब तीन साल पहले मसूदाबाद चौराहा स्थित देव होटल में काम करने वाली काजल नाम की लड़की के संपर्क में आया। इसके बाद जीशान अपना घर छोड़कर काजल के साथ किराये पर कमरा लेकर गांधीपार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। काजल होटल में झाड़ू पोंछा करती है। ऐसे में उसका अधिकतर समय होटल...