मथुरा, फरवरी 24 -- जनपद पुलिस टीम के सर्च ऑपरेशन के दौरान छत से कूद कर जंगल के रास्ते भागे 46 शातिरों की तलाश में चार पुलिस टीमें हरियाणा, राजस्थान आदि संभावित स्थलों पर दबिश देते हुए तलाश कर रही हैं। वहीं गिरफ्तार किये गये 34 आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर चालान किया गया है। इनके कब्जे से पुलिस टीम ने 18 फर्जी आधार कार्ड और 37 मोबाइल बरामद किये हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस टीमों ने सोमवार को गांव के बाहर जंगल में जाकर शातिरों के ठिकानों को देखा। बताते चलें कि जनपद में साइबर ठगी करने वालों पर पुलिस द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ दबिश, सर्च ऑपरेशन के चलते हडकंप मचा हुआ है। 11 दिसंबर को गोवर्धन क्षेत्र के चार गांवों में सर्च आपरेशन के बाद 22 फरवरी सुबह शेरगढ़ के गांव जंघावली और बिशंभरा में एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में एसपी देहात ...