नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 के पास शाहबाद दौलतपुर गांव स्थित झुग्गियों में आगे की घटना के एक दिन बाद भी पीड़ितों के लिए अस्थायी टेंट, खाने और पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हुई है। पीड़ितों ने कहा कि सोमवार को दिनभर विभागों से अस्थायी टेंट और रहने के इंतजामों को लेकर आस लगाए बैठे रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। अब तक सिर्फ दावे ही किए गए। पीड़ित बादशाह ने बताया कि मेरे परिवार में साढ़े तीन साल की बच्ची सादिया की इस दुखद घटना में मौत हो गई। सोमवार को नजदीकी अस्पताल में पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए गए। इस घटना में छह सौ से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गई हैं। लगभग चार हजार लोग बेघर हो गए हैं। इनके लिए उचित खाने और पीने के पानी का लगातार व्यवस्था होनी चाहिए। भीषण गर्मी में हर पल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.