संभल, फरवरी 14 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर से बीती नौ फरवरी की शाम से लापता 8 वर्षीय मासूम संगीता का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं मिला। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को सर्विलांस टीम ने लखनपुर, शेरगढ़ गांव के जंगल व खेतों में बच्ची को तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। गवां तक सीसीटीवी भी पुलिस खंगाल चुकी है। इससे पहले गुरुवार को सीओ असमोली ने डॉग स्कवायड़ की टीम ले जाकर बच्ची को तलाशने का प्रयास किया था। गांव लखनपुर निवासी जीवाराम सोमवार शाम अपनी पत्नी और 8 वर्षीय बेटी संगीता के साथ जंगल से लकड़ी बीनकर लौट रहे थे। रास्ते में संगीता पीछे रह गई। इसी दौरान गांव के चौराहे पर डीजे बज रहा था, जहां ग्रामीणों ने उसे आखिरी बार देखा। इसके बाद वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक बच्ची की तला...