अमरोहा, जनवरी 9 -- हसनपुर, संवाददाता। सैदनगली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही साढ़े तीन वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी करने के आरोपी को अदालत ने जेल भेज दिया। आरोपी टॉफी का लालच देकर बच्ची को सुनसान जगह ले गया और शर्मनाक कृत्या को अंजाम दिया था। घटना के 12 घंटे के अंदर बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस के मुताबिक बच्ची अपनी मां के साथ ननिहाल आई हुई थी। मंगलवार शाम जब वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी गांव में मजदूरी करने वाले 48 वर्षीय गजेंद्र ने उसे टॉफी का लालच दिया और बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.