संभल, फरवरी 16 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर से बीती नौ फरवरी की शाम से लापता 8 वर्षीय मासूम संगीता का आठ दिन बाद भी सुराग नहीं मिला। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सर्विलांस टीम बच्ची को तलाश कर रही हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। गांव लखनपुर निवासी जीवाराम सोमवार शाम अपनी पत्नी और 8 वर्षीय बेटी संगीता के साथ जंगल से लकड़ी बीनकर लौट रहे थे। रास्ते में संगीता पीछे रह गई। इसी दौरान गांव के चौराहे पर डीजे बज रहा था, जहां ग्रामीणों ने उसे आखिरी बार देखा। इसके बाद वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक बच्ची की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार को जीवाराम ने कैलादेवी थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पांच दिन बीतने के बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने से परिवार में दहशत और चिंता का माहौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.