मथुरा, जनवरी 11 -- थाना हाईवे पुलिस ने अजय नगर क्षेत्र में घरों में अवैध रूप से पशु कटान कर मीट बेचने के आरोप में वांछित महिला समेत पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने पशु कटान में प्रयुक्त चार छुरा बरामद किये हैं। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहां पर एहतियातन पुलिस टीम तैनात है। बताते चलें कि शुक्रवार सुबह अजय नगर कॉलोनी में अवैध रूप से पशु कटान और मीट बेचने को लेकर बवाल हो गया था। हिन्दुवादियों ने हंगामा किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत करने में जुट गयी थी। इस दौरान वहां कबाड़ के गोदाम में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई थी। तनाव की स्थिति को देखते हुए एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, सीओ रिफाइनरी अनिल कपरवान मौके पर पहुंच गये थे। काफी मशक्कत के बाद मामला शांत किया। इस मामले में पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.