बरेली, जनवरी 26 -- 30 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना से जुड़े सीएम ग्रिड कार्य को लेकर सोबती इंफ्राटेक पर लगे आरोपों की जांच के बाद नगर निगम बरेली ने अपनी रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी सीतापुर को भेज दी है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित फर्म ने सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत कोई कार्य नहीं कराया। पीडब्ल्यूडी सीतापुर को मैसर्स राज कंपनी एंड सप्लायर्स ने एक शिकायत सोबती इंफ्राटेक को लेकर की थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि सोबती इंफ्राटेक ने तथ्यों को छिपाकर अपनी बिड कैपिसिटी को कृत्रिम रूप से अधिक दर्शाने का प्रयास किया है। शिकायत में दावा किया गया था कि फर्म ने सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य अनुभव दिखाया, जबकि वास्तव में ऐसा कोई कार्य कराया ही नहीं गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने नगर निगम बरेली से संबंधित कार्य का ना...