सहारनपुर, सितम्बर 11 -- कोतवाली गागलहेड़ी के गांव कोलकी स्थित ससुराल आए सोनी की मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी देवी और देवबंद निवासी प्रेमी शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सोनी के भाई ने भाभी और उसके प्रेमी के अलावा ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में कुछ और नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी हो सकती है। देवबंद निवासी सोनी की पत्नी देवी के देवबंद निवासी शुभम से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी वजह से सोनी परेशान था। एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी अपने मायके प्रेमी के साथ आई थी। वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। उसको समझाने के लिए सोनी भी कोलकी अपनी ससुराल पहुंचा था। इसी बीच ससुराल में सोनी का शव फंदे पर लटका मिला था। मृतक के भाई ओमपाल ने भाभी देवी, उसके प्रेमी शुभम एवं ससुरालियों पर सोनी की हत्या करने का आरोप लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.