गाज़ियाबाद, दिसम्बर 30 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मसूरी थानाक्षेत्र में दो माह से लापता 11 वर्षीय लविश का कंकाल मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस की जांच अब फोरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी है। वहीं, जंगल में मिला कंकाल लविश का ही था, इसकी पुष्टि के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके लिए सैंपल संरक्षित कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो बीते 3 नवंबर को मसूरी थानाक्षेत्र के गांव समयपुर-कटियारा निवासी 11 वर्षीय लविश घर के बाहर खेलने के दौरान संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। रविवार देर शाम एक कंकाल मसूरी थानाक्षेत्र के ग्राम नूरपुर-चितौड़ा के जंगल में पड़ा मिला। मौके पर मिले कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान लविश के रूप में की। पुलिस ने बच्चे की मौत का कारण जानने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर...