चंदौली, अप्रैल 23 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां में एक ज्वेलर्स की दुकान पर काम करने वाली सगी बहनों से 12 हजार रुपये की छिनैती करने के मामले में बलुआ पुलिस के हाथ अभी खाली है। घटना के 11 दिन बाद भी दोनों बहनों से रुपये की छिनैती करने वाले आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। घटना के बाद से दोनों बहने भयभीत हैं और दुकान पर काम करना भी छोड़ दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे। लेकिन अभी तक आरोपी पकड़ से दूर हैं। बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव की रहने वाली रेखा वर्मा और रूपा वर्मा चहनियां स्थित एक ज्वेलरी की दुकान पर काम करती थी। दुकान बंद होने के बाद 11 अप्रैल की देर शाम को दोनो बहनें सायकिल से अपने घर जा रही थी। उसी दिन दोनों को सेलरी भी मिली थी। दुकान से मिली सेलरी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.