बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- फॉर्म रजिस्ट्री : सर्वर में खामियां बनी वजह, पहले दिन महज 1889 किसानों का निबंधन जमाबंदी और खाता-खसरा में त्रुटियों के कारण रफ्तार नहीं पकड़ रही प्रक्रिया छह फरवरी तक मेगा शिविरों में 50 फीसद का लक्ष्य को पाना बड़ी चुनौती फोटो फॉर्म रजिस्ट्री : बिंद की ताजनीपुर पंचायत के मदनचक गांव में सोमवार को शिविर लगाकर किसानों का निबंधन करते राजस्व कर्मचारी मनोरंजन व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले में एक बार फिर से मिशन मोड में एग्रीस्टैक परियोजना के तहत किसानों का निबंधन (फॉर्म रजिस्ट्री) करने के लिए सोमवार से पंचायत स्तर पर शिविर लगाये गये हैं। कैंपों में किसानों की भीड़ खूब उमड़ी। लेकिन, सर्वर में तकनीकी खामियां के कारण पहले दिन शाम चार बजे तक सिर्फ 1889 किसानों का ही निबंधन हो सका। इतना ही नहीं, खाता, खसरा और जमाब...