मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं को इंटर-मैट्रिक की विशेष परीक्षा में शामिल होना होगा। ये छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनका स्कूल प्रबंधन की लापरवाही और बोर्ड की तकनीकी समस्या से फॉर्म नहीं भरा जा सका। जिले में कांटी पानापुर प्लस टू स्कूल में 150 से अधिक इंटर परीक्षार्थियों का फॉर्म नहीं भरा जा सका है। इन छात्रों के एडमिट कार्ड नहीं आने के बाद इसका खुलासा हुआ। यह मामला एक स्कूल का नहीं है। जिले के 100 से अधिक स्कूल ऐसे हैं जहां 2 से लेकर 10 तक की संख्या में अंतिम समय में छात्र-छात्राओं का फॉर्म नहीं भरा जा सका। इसमें ऐसे भी छात्र-छात्राएं हैं, जिनका चालान भी कट गया मगर तकनीकी कारण से इनका पैसा सबमिट नहीं हुआ। स्कूल प्रबंधन को भी फॉर्म नहीं भराने की सूचना समय पर नहीं मिल पाई। कई स्कूल प्र...