बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- फॉर्म देने के नाम पर अवैध वसूली, नाराज छात्रों का हंगामा चेवाड़ा, निज संवाददाता । बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र एवं शिल्प सामाजिक सुरक्षा छात्रवृत्ति योजना का फॉर्म भराने के नाम पर अवैध वसूली करने पर भड़के छात्रों ने हंगामा किया। योजना के तहत 11वीं और 12वीं के वैसे छात्र जो अबतक छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित हैं और उनके माता-पिता दैनिक मजदूर हैं, उन्हें बिहार शताब्दी योजना के तहत छात्रवृति का लाभ मिलना है। इसी के आलोक में शनिवार को नगर पंचायत के प्लस टू श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय में कर्मी कुणाल कुमार की देखरेख में छात्रों के बीच फॉर्म का वितरण किया जा रहा था। छात्र उस समय भड़क गये जब फार्म के नाम पर 100 से 200 रुपये की मांग की जाने लगी। छात्रों का कहना था कि फॉर्म नि:शुल्क देना है। लेकिन, अपने आपको श्रम विभाग का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.