बरेली, फरवरी 14 -- फॉर्मर रजिस्ट्री योजना की प्रगति को लेकर डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें तहसील बहेड़ी, आंवला में फॉर्मर रजिस्ट्री की ज्यादा पेंडेंसीज होने पर डीएम ने उप निदेशक कृषि को जमकर फटकारा। अतिरिक्त टीमें लगाने को कहा। निर्देश दिए कि प्रत्येक तहसील में सीएससी केन्द्रों का एक नोडल अधिकारी बनाया जाए, जिसकी मदद से फार्मर रजिस्ट्री को बढ़ाया जाए। बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री में लेखपाल, आमीन, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, एडीओ पंचायत, एडीओ कृषि सहित अन्य कर्मचारियों को लगाएं। सभी एसडीएम, उपनिदेशक कृषि और जिला कृषि अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। आपसी समन्वय न होने से फार्मर रजिस्ट्री की ज्यादा पेंडेंसीज हो रही है। उपनिदेशक कृषि द्वारा जिलाधिकारी से बिना अनुमति के 1...