सहारनपुर, जनवरी 8 -- फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं है तो किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा। उप कृषि निदेशक संदीप पाल ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान अपने अभिलेखों की डिजिटल पहचान के रूप में फार्मर रजिस्ट्री आज ही बनवाएं। कहा सरकारी योजनाओं का सहज एवं शीघ्र लाभ प्राप्त करने एवं किसानों के अभिलेखों की डिजिटल पहचान के लिए फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक है, इसलिए किसान आज ही जनसेवा केंद्र या कृषि विभाग से संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री बनवाएं। डीडी कृषि संदीप पाल ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री से सरकारी योजनाओं, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों की बिक्री तथा फसल नुकसान की स्थिति में वास्तविक क्षति का मुआवजा प्राप्त करने में सुविधा होती है। यही नहीं, जिस किसान की फॉर्मर आईडी नहीं है यानी उसकी अपनी डिजिटल पहचान नहीं है तो पीएम किसान सम्मान निधि एवं...