फतेहपुर, नवम्बर 10 -- फतेहपुर। साढ़े चार लाख किसानों में दो लाख की फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। कृषि विभाग की कवायद के बाद भी अभियान ने गति नहीं पकड़ी है। एक माह में हजार का आंकड़ा ही पहुंच सका है। अफसरों ने नाराजगी जताते हुए पंचायत सहायकों को जिम्मेदारी सौंपी है। पंचायत स्तर पर अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए है। जनपद में कृषि विभाग के खाका में 4.29 लाख से अधिक किसान दर्ज है। जिसके सापेक्ष मात्र 2.20 लाख की ही फॉर्मर रजिस्ट्री हो सकी है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत न्याय पंचायतों में कैंप लगाया जा रहा था। प्रतिदिन 120 स्थानों में कैंप लगाने के बावजूद एक माह में मात्र पांच हजार ही रजिस्ट्री हो सकी। विभागीय कवायद के बाद भी अभियान की रफ्तार न बढ़ने से गहरी नाराजगी व्यक्त की। जिले के प्रत्येक किसानों की रजिस्ट्री कराने के जोर ...