मधुबनी, फरवरी 3 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। जटही गांव स्थित पंचायत सचिवालय में बसहा पंचायत स्तर पर आयोजित फॉर्मर आईडी शिविर के दौरान किसानों और राजस्व कर्मियों के बीच परिमार्जन को लेकर मामला गर्मा गया। शिविर में पहुंचे किसानों ने जमकर भूमि रिकॉर्ड सुधार के नाम पर बार बार परिमार्जन कराने की मजबूरी और अवैध वसूली का आरोप लगाया। नाराज ग्रामीण बलराम यादव ने यह कहा कि जब उनकी जमीन की रजिस्ट्री कुछ ही महीने पहले पूरी जांच पड़ताल के बाद कराई गई। इस सबके बावजूद अब उसी जमीन के रकवा, रैयत के नाम व अन्य विवरण को लेकर परिमार्जन कराने की नौबत आ गई है। जमीन खरीद बिक्री करने वाले शख्स के साथ साथ रकवा तक आखिरकार किस परिस्थितियों में बदल गया। कहा कि परिमार्जन की स्थिति बनते ही कार्यालय में बैठे बाबू लोगों, बिचौलिए और साइबर कैफे संचालक तक मनमाने रुपये ऐंठने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.