नई दिल्ली, जुलाई 30 -- नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज 2025 की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में सबसे ऊंची रैंकिंग हासिल करने वाली भारतीय कंपनी बनी हुई है। इस बार की सूची में सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) समेत कुल नौ कंपनियां शामिल हैं। फॉर्च्यून पत्रिका की ताजा रैंकिंग के अनुसार, विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में कार्यरत कंपनी सूची में 88वें स्थान पर है। कंपनी 2024 में 86वें स्थान पर थी। हालांकि, कंपनी ने पिछले चार वर्षों में 67 स्थानों की छलांग लगाई है। वर्ष 2021 में यह 155वें स्थान पर थी। रिलायंस ने लगातार 22 साल से प्रतिष्ठित फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में अपनी जगह कायम रखी हुई है। फॉर्च्यून की सूची में इस साल भारत की नौ कंपनियां शामिल हैं। जिनमें से पांच सार्वजनिक क्षेत्र की और चार निजी क्षेत्र की हैं।

हिंदी हिन्दुस्ता...