लखनऊ, मार्च 12 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पीजीआई क्षेत्र की एक कालोनी स्थित मंदिर में पूजा करने गई महिला, उसके बेटे और मंदिर के पुजारी पर फॉरच्यूनर सवार दबंग ने गाड़ी चढ़ाने के लिए दौड़ाया। आरोप है कि दबंग ने पिस्टल लहरा कर सभी को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। दबंग पर महिलाओं से छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कालोनी निवासी एक अधिवक्ता का कहना है कि रविवार को उनकी पत्नी व बेटा कालोनी स्थित मंदिर में पूजा करने गई थीं। वहां कालोनी की अन्य महिलाएं भी थीं। आरोप है कि तभी मनोज शर्मा अपने कुछ अन्य साथियों के साथ फॉरच्यूनर से वहां पहुंच गया। आरोप है कि बिना किसी वजह के मनोज शर्मा ने उनकी पत्नी, बेटे और पुजारी से गाली गलौच की। विरोध करने पर गाड़ी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.