देहरादून, सितम्बर 30 -- उत्तराखंड राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने अहम फैसला सुनाते हुए टाटा मोटर्स लिमिटेड और कोटद्वार स्थित डीलर कॉमर्शियल मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड को बड़ी राहत दी है। राज्य आयोग ने वैन मालिक को यह कहते हुए उपभोक्ता मानने से इंकार कर दिया। कहा कि वैन मालिक ने एक साल 54 हजार किमी. वैन व्यवसायिक इस्तेमाल के लिए चलाई। जिला फोरम पौड़ी ने अनूप कुमार खर्कवाल की शिकायत पर कंपनी और डीलर को नया वाहन या 6.40 लाख की धनराशि ब्याज सहित लौटने के आदेश दिए थे। इस फैसले के खिलाफ वाहन कंपनी और डीलर ने राज्य आयोग में अपील की थी। अनूप खर्कवाल का आरोप था कि उन्होंने टाटा विंगर मैक्स वैन खरीदी थी, जिसमें एक साल के भीतर ही कई खराबियां आ गईं। राज्य आयोग ने अपने आदेश में पाया कि शिकायतकर्ता उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत 'उपभोक्ता' नहीं है। आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.