सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शासन की महत्वाकांक्षी फैमिली आईडी योजना के तहत जनपद में पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का अभियान जारी है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में इसकी प्रगति धीमी नजर आ रही है। जिले में निर्धारित 72211 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 55297 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 3000 के लक्ष्य के मुकाबले केवल 803 आवेदन ही स्वीकृत हो पाए हैं। इससे स्पष्ट है कि ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरों में या तो योजना के प्रति जागरूकता कम है या क्रियान्वयन स्तर पर अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखाई दे रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार फैमिली आईडी के माध्यम से शासन का उद्देश्य पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इसके जरिए परिवारों को यह सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.