भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर। ठंड के दिन बीते तो मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया। रविवार की सुबह में हुई हल्की बारिश के कारण फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल परिसर में जलभराव हो गया है। जलभराव होने के कारण यहां पर मच्छरों को प्रजनन का मौका मिल गया तो वहीं मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू-मलेरिया होने की आशंका बलवती हो गई है। हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि जलनिकासी न होने से थोड़ा सा जलभराव हो गया है। बुधवार को जलभराव खत्म करा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.