गौरीगंज, अप्रैल 5 -- अमेठी। संवाददाता गलत खानपान और बिगड़ती जीवनशैली के कारण फैटी लीवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने व खानपान में एहतियात बरतने की सलाह दी है। फैटी लीवर की समस्या शुरुआती अवस्था में बिना किसी लक्षण के होती है। लेकिन धीरे-धीरे यह गंभीर समस्याओं का कारण बनने लगती है। चिकित्सकों के मुताबिक लीवर में वसा की अधिकता इसे सुचारू रूप से काम करने से रोकती है। लीवर जब वसा को ठीक से नियंत्रित नहीं कर पाता, तो यह धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होने लगता है। पहले यह समस्या ज्यादातर 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में देखी जाती थी। लेकिन अब कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ये हैं फैटी लीवर के प्रमुख कारण अत्यधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.