लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ, संवाददाता। फैजुल्लागंज घैला रोड के एसएसजेडी स्कूल के पास नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। शिविर में लॉरी के पूर्व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गोयल, दिल्ली एम्स के पूर्व डॉ. मनोज तिवारी ने मरीजों के दिल, शुगर, बीपी आदि की जांच मौके पर की। समाजसेवी ममता त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में 157 मरीज देखे गए। इस मौके पर आयोजक सपा नेता पूजा शुक्ला, डॉ. हमजा बिलाल, डॉ. कासिफ, राकेश पांडेय, सुधीर मौर्य, अनुज जायसवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.