आगरा, अक्टूबर 10 -- लखनऊ में सात से 10 अक्तूबर तक हुई प्रदेशीय माध्यमिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज के छात्र फैजान ने कांस्य पदक जीता है। विद्यालय के खेल शिक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि फैजान ने अंडर-19 आयुवर्ग के 48 किलोग्राम भारवर्ग में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर कांस्य पदक अपने नाम किया। वह इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। उनके पदक जीतने पर डॉ. मुकेश अग्रवाल, मनोज गिरी, चंद्रशेखर, वीपी सिंह, ध्रुव वशिष्ठ, प्रबंधक शलभ शर्मा, जितेंद्र कुमार शर्मा, देवजीत घोष, पुष्पेंद्र यादव ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.