बदायूं, नवम्बर 21 -- फैजगंज बेहटा, संवाददाता। जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। तस्करों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं मिला। पुलिस ने जिले के साथ-साथ संभल जिले के कुछ लोगों को भी टारगेट पर रखा है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि दो दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। दरअसल फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के पिसनहारी गांव के जंगल की यह घटना बुधवार की है, जहां कई गोवंश के अवशेष पड़े मिले थे। ग्रामीणों ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पदाधिकारियों को सूचना दी, जो मौके पर पहुंचे तो अवशेष खुले में पड़े दिखाई दिए। सूचना मिलते ही फैजगंज बेहटा और बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अ...