बदायूं, फरवरी 21 -- बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस पुरानी चोरी की घटनाओं का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि तब तक चोरों ने दो बंद मकानों को फिर से निशाना बना डाला। चोर घरों में रखे बर्तन, कपड़े और नगदी ले गए। चोरी की वारदात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के खेडादास गांव में शुक्रवार रात हुई। यहां चोरों ने गांव के रहने वाले गोविंद और बाबूराम प्रजापति के पद मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया और घर में रखे बर्तन, कपड़े और कुछ नगदी लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह घरों के ताले टूटे हुए देखे तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। गांव के लोगों ने बताया कि गोविंद और बाबूराम दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.