पलामू, नवम्बर 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में वितीय वर्ष खरीफ 2024-25 में फैक्सों में बेचे गए धान की सभी राशि किसानों को उपलब्ध करा दिया गया है। पिछले साल पलामू में 3801 किसानों ने पैक्सों में महज दो लाख, 83 हजार,149 क्विंटल धान बेचा था। सभी किसानों का बकाया भुगतान हो गया है। अब पलामू जिले में एक भी किसानों को राशि बकाया नहीं है। 3801 किसानों को 66 करोड़, 95 लाख, 59 हजार 880 रुपए का भुगतान किया गया है। गत वर्ष धान की उपज कम हुई थी। हालांकि पलामू में इस साल धान की फसल बेहतरीन हुई है और कटनी भी शुरू हो गई है। पलामू जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कु ने बताया कि सभी किसानों को राशि उपलब्ध करा दी गई है। अब किसी भी किसानों को राशि बकाया नहीं है। मुरमा कला के किसान श्याम बिहारी सिंह ने कहा कि दोनों किस्तों का भुगतान मिल चुका है। अब किसी...