गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता। सहजनवा के गीडा स्थित फास्ट फूड फैक्ट्री के हादसे में झुलसे एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की पहचान हजरत बिलाल के रूप में हुई है। वह बिहार के अररिया का रहने वाला है। वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। डॉक्टर के मुताबिक वह करीब 95 फ़ीसदी झुलसा था। पिछले तीन दिन से उसका इलाज मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में चल रहा था। उसकी हालत नाजुक थी। शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। दरअसल गीडा स्थित फास्ट फूड फैक्ट्री में बीते बुधवार को सिलेंडर और बॉयलर फटने से धमाका हो गया। इस हादसे में 7 मजदूर झुलस गए थे। उन्हें गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को तीन मजदूरों की हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। मेडिकल कॉलेज में चार मजदूरों का इलाज चल रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.