आरा, फरवरी 17 -- -चरपोखरी थाने के देवढ़ी गांव स्थित फैक्ट्री के समीप रविवार रात की घटना -घर से कुछ दूरी पर अचानक बिगड़ी तबीयत और चली गयी जान आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के देवढ़ी गांव स्थित एक फैक्ट्री के एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौटने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और घर से कुछ दूर पहले मौत हो गई। मृत कर्मचारी आयर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा गांव निवासी स्व. बुधु सिंह के 52 वर्षीय पुत्र कृष्णा बुधु सिंह थे। इचरी पंचायत के सरपंच पिंटू यादव ने बताया कि कर्मचारी कृष्णा बुधु सिंह फैक्ट्री के परमानेंट कर्मचारी थे। दोपहर दो बजे से रात के नौ बजे तक उनकी ड्यूटी थी। रोज की तरह वह रविवार को भी ड्यूटी करने फैक्ट्री गये थे। रविवार की रात नौ बजे के बाद वह फैक्ट्री से घर आ रहे थे। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.